फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के आजाद नगर निवासी किसान ने पांच लोगों पर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी उदयवीर पुत्र स्वर्गीय प्रयाग नारायण ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह रविवार को गांव अमौआहार में खेत जुताने के लिए गए थे। ट्रैक्टर नहीं मिला तो शाम के समय वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव केबिन की मड़ैया निवासी एक नामजद व्यक्ति के साथ तीन चार अज्ञात लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। साथ ही धान बेचकर मिले 6670 रुपए छीन लिए। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आपसी मारपीट का मामला है। रुपए लूटने की बात सामने नहीं आई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें