फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत पर सांड़ के हमले से किसान की मौत

Fri, 11 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मनसुख का पुरवा में गुरुवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर मरणासन्न कर दिया। पास के खेतों पर मौजूद अन्य किसान उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनसुख का पुरवा निवासी राज पाल सिंह (60) पुत्र राम किशन यादव को साथी किसान गंभीर हालत में आठ बजे के करीब अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। किसानों ने बताया कि राजपाल खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान कई मवेशी खेत पर आ पहुंचे। जिन्हें वह खेत से भगा रहा था। इसी बीच एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया।
घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी मालती देवी, बेटा ब्रजपाल सिंह, अमित अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें