फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ग्राम कैथोली में सेनानियों की याद में बनी हनुमान वाटिका का पूर्व आईपीएस ने उद्घाटन किया। इसके बाद सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस हरीश कुमार ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे व चेयरमैन रानी पोरवाल के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बच्चीलाल दुबे, पंडित रामनाथ दुबे व पंडित बलराम दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सेनानियों के परिजन कृष्ण प्रसाद दुबे, राजीव दुबे, विपिन कुमार दुबे आदि को सम्मानित किया। हरीश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से हमारी आने वाली पीढ़ी भी पूर्वजों को याद कर सकेगी। इस दौरान पंकज दुबे, पियुष दुबे, विशाल, विकास, सनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें