फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू पशुओं के बेहतर प्रबंधन की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी की ओर से आयोजित किसानों को दुधारू पशुओं के बेहतर ढंग से रख रखाव व सब्जी उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी गई। किसानों ने कई समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

बिधूना ब्लाक में आयोजित गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि दुधारू पशुओं को समय से पौष्टिक चारा देने और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख कर दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
मौसम के अनुकूल पशुओं की देखभाल करनी चाहिए। बताया कि किसान सब्जी की खेती कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों को प्राकृतिक खेती, केंचुआ खाद और मोटे अनाज का उत्पादन और महत्व, सुगंधित धान की खेती आदि के बारे में जानकारियां दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल बनाने में डॉ. ब्रज विकास सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डा. इंद्रपाल सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ. रश्मी यादव, अंकुर झा आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें