औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र 15 दिन में हुई गैंगरेप व दुष्कर्म की दो घटनाओं में अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस दबिश देने की बात कहकर पल्ला झाड़ने में लगी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे शौचक्रिया को खेत पर गईं दो नाबालिग बहनों में एक के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। मामले में गांव निवासी पंकज पुत्र फूल सिंह व नरेश पुत्र अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। घटना के 15 दिन बीत चुके है। आज तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित का कहना है कि जब भी पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूछते हैं। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है।
वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने कोतवाली में 5 मई को गांव के सोनी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनके पकड़े जाने की उम्मीद है।
- सुरेंद्रनाथ यादव, सीओ सिटी