फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरने आइसक्रीम वाहन जले

Tue, 30 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिरने से आइसक्रीम के चार वाहनों में आग लग गई। लोगों ने फायर कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बिजली बंद करवाकर आग को काबू में किया लेकिन तब तक चार लाख रुपये का नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने विद्युत विभाग से नुकसान की भरपाई  की मांग की है।
विज्ञापन


लंबे समय से लगे हाईटेंशन लाइन के तार धीरे-धीरे जर्जर हो चुके हैं।  मंगलवार को शहर के इटावा रोड पर तकिया मोहल्ले के पास रात दो बजे खंभे से अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा। इससे नीचे स्थित मदर डेरी व अमूल आइसक्रीम की दुकान के बाहर खड़े आइसक्रीम वाहनों में आग लग गई।

तेज करंट से वाहनों में लगे फ्रीजर और बैटरी जल गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और दुकान मालिक रविंद्र कुमार को घटना की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे रविंद्र ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। पीड़ित दुकानदार रविंद्र ने बताया कि आग से दुकान के बाहर खड़े आइसक्रीम के चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हाईटेंशन के तार टूटकर गिरने से लगी आग की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, विपिन मित्तल, श्रीराम पुरवार ने नुकसान का हर्जाना देने की मांग उठाई।

बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने विद्युत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान की भरपाई मांगी। मौके पर मौजूद एसडीओ गजेंद्र सिंह, जेई विवेक खरे ने पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें