फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में उमड़ी खरीददारों की भीड़

Sun, 06 Dec 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गांधी नगर में कार्तिक पूर्णिमा से चल रहा मेला अभी तक गुलजार है। मेले में हर रोज खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे लोग मिट्टी व पत्थर के बने सामानों को खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में सुबह से भीड़ लगनी शुरू हो गई। मेले में बच्चों के लिए झूला आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। मेले का मुख्य आकर्षण मिट्टी व पत्थरों से बने बर्तन रहे। उन्हें खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ स्टालों पर लगी रही। बच्चों ने सर्दी होने के बावजूद आइसक्रीम का आनंद लिया। मेले में महिलाओं ने बर्तन, और कास्मेटिक्स के सामान की खरीददारी की । मेला परिसर में मेला प्रभारी नरेंद्र कुमार, सभासद अमित दुबे, राजीव उपाध्याय, राहुल सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें