फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद से लखनऊ चलेगी पैसेंजर मेमो ट्रेन

Fri, 06 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक पनकी से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर मेमो ट्रेन आठ नवंबर से फफूंद रेलवे स्टेशन से चलेगी। इससे पहले सात नवंबर को इस ट्रेन का शुभारंभ रूरा से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन



भले ही इसकी कोई औपचारिक सूचना रेलवे स्टेशन फफूंद पर नहीं पहुंची है। परंतु यह बात प्रत्येक रेलकर्मी एवं अधिकारी की जुबान पर है। सुगबुगाहट यहां तक है कि आठ नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद एवं सांसद इटावा अशोक दोहरे फफूंद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 
रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुसार सात नवंबर को रूरा से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा लखनऊ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम फिक्स हो चुका है। शाम को लखनऊ से वापसी में यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगले दिन आठ नवंबर को सुबह इस ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन



बताते हैं कि यह ट्रेन फफूंद से सुबह पौने छह बजे लखनऊ के लिए छूटेगी। फफूंद से आठ नवंबर को ट्रेन चलाने की कार्ययोजना की जानकारी मिलते ही रेलवे के विभाग सक्रिय हो गए हैं। रेलवे ट्रैक की साफ सफाई एवं रेलवे स्टेशन पर हल्की फुल्की कमियों को दुरुस्त किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है।


यहां बता दें कि अगस्त माह में भी दो बार फफूंद से आगरा एवं फफूंद से लखनऊ के लिए ट्रेनें चलने की सुगबुगाहट हुई थी। इसके चलते विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सक्रिय हो गए थे, परंतु ट्रेन नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें