फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद में लगी सैनिटाइजर मशीन, बाजार आने वाले लोग होंगे सैनिटाइज

विज्ञापन
फोटो 29 एयूआरपी 07-फफूंद बाजार में लगी सैनिटाइजर मशीन का फीता काटकर शुभारम्भ करतीं एसडीएम सदर विजेत - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मदद फाउंडेशन की ओर से फफूंद बाजार में सैनिटाइजर मशीन लगाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख सामाजिक संस्था अल-अकबर वेलफेयर सोसाइटी के मदद फाउंडेशन प्रमुख गुलजार अहमद व आसिफ राईन ने चमनगंज बाजार में सैनिटाइजर मशीन लगवाई है। इसका निर्माण संस्था के प्रमुख सदस्य नायाब अली ने किया है। यह कस्बावासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव करेगी। एसडीएम सदर विजेता ने सैनिटाइजर मशीन का उद्धाघटन किया। इस दौरान उन्होंने मदद फाउंडेशन के सदस्यों की सराहना की। इस दौरान जावेद खान, नवेद वारसी, प्रिंस खान, मुस्तकीम मेव, सभासद शब्बीर कुरैशी, टीएच खान, परवेज राईन, असलम भाई, गोविंद सोनी, राजिक सिद्दीकी, वक़ार आलम व अब्दुल हई समाजसेवी बेचेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिटाइजर टनल लगवाकर स्वास्थ्य कर्मियों को फूल दिए
बिधूना (औरैया)। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के मुख्य गेट पर सैनिटाइज टनल लगवाया। जिससे आने-जाने वाले लोग सैनिटाइजर होते रहे। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य, पुष्पेंद्र सिंह, समेत समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को फूल मालाएं देकर स्वागत किया। अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, संविदा कर्मियों को राशन सामग्री दी। लोगों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने और घरों में रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें