फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बेड पर एक्सरे की सुविधा

Sat, 26 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी लगातार हो रही है। इस कड़ी में इमरजेंसी में बेड पर ही एक्सरे व खून से जुड़ी जांचों की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब मरीजों व तीमारदारों को कैंपस की सेंट्रल लैब तक जाने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इस साल मेडिकल कॉलेज की ओर से 20 बेड की इमरजेंसी शुरू की गई। गंभीर घायल व बीमार लोगों को बेड पर ही विभिन्न जांचों की सुविधा शुरू कराई गई है। उन्हें सेंट्रल लैब जाने के लिए होने वाली दिक्कत को लेकर यह कदम उठाया गया है।
यहां बेड पर पर ही एक्सरे व खून की जांचों के सैंपल लिए जाने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इन दिनों रोजाना 40 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। जिन्हें 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एक्सरे व खून की जांचें इमरजेंसी के बैड पर ही मरीजों को दी जा रही हैं। जल्द ही इमरजेंसी के बगल वाले कक्ष में सीटी स्कैन भी होने लगेगा।

इमरजेंसी को हाईटेक बनाया जा रहा है। मरीज को बिना किसी दिक्कत के जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मिले, इस पर ध्यान है। सभी तरह की जांचें 24 घंटे इमरजेंसी में उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।-डॉ. मुकेश वीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें