फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 50 शैया जिला अस्पताल में एलाइजा जांच की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। डेंगू की अब दोनों जांचे 50 शैया जिला अस्पताल में हो सकेंगी। मशीन उपलब्धता होते ही रविवार को डेंगू की एलाइजा जांच का शुभारंभ कर दिया गया। लैब के स्वास्थ्य कर्मियों ने दो जांचे करते हुए सफलता पूर्वक कार्य का शुरू किया।
विज्ञापन

अभी तक बुखार के मरीजों की डेंगू की जांच के लिए प्राथमिक एंटीजन जांच के बाद सैंपल कानपुर के हैलट अस्पताल भेजे जाते थे। इसके चलते दो दिन का समय भी लगता था। अब इस देरी का सामना मरीजों को नहीं करना होगा। महज कुछ घंटों में जांच रिपोर्ट मरीज के हाथ में होगी। रविवार को डेंगू की एलाइजा जांच की मशीन का शुभारंभ 50 शैया जिला अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों ने खुशी भी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें