बालक कन्हैया के लापता होने की सूचना मिलते ही अगर रुरुगंज पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद उसकी हत्या न होती। सूत्रों की मानें तो रुरुगंज चौकी के पुलिसकर्मियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
उधर, लोगों का कहना है कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवराव में 3 मार्च 2015 को पांच वर्षीय बालक का शव तालाब किनारे मिला था। पुलिस अभी इस मामले को भी नहीं खोल सकी है।