फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता का संदेश देते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम

Fri, 05 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाने वाले नाटक, झाकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन



इस अवसर पर डायट प्राचार्य ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दूसरे प्रदेशों, देशों की संस्कृति, कला, रहन-सहन आदि की जानकारी मिलती है। इससे आपसी रिश्ते भी मधुर होते हैं। हमें समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।



प्राचार्य नरेश कु्मार वर्मा ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। नाटक, भजन, गीत से मन शुद्ध रहता है।
विज्ञापन



कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने 24 फरवरी को संपन्न हुई मॉडल रंगोली पोस्टर प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया।


इस अवसर पर अखिलेश दुबे, राजेश उपाध्याय, अबरार अहमद, मनोज कुमार, शिव प्रकाश, अनीश अहमद, बलवीर सिंह, रविबाबू, श्रीराम तथा आरती दुबे, आदित्य मिश्रा, वर्षा राठौर, शिखा वर्मा, आकाश श्रीवास्तव, अनुज आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें