बिधूना। क्षेत्र के राठगांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे पटाखा के लिए पाउडर तैयार करते समय अचानक धमाका हो गया। हादसे में दो किशोर झुलस गए। एक किशोर मौके से भाग निकला जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव राठगांव निवासी रोहन (15) पुत्र शेर सिंह अपने दोस्त 16 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामआसरे के साथ करीब पांच बजे नैनिया गंधक, पोटाश मिलाकर पटाखे के लिए पाउडर तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में रोहन गंभीर रूप से झुलस गया जबकि अखिलेश को मामूली जलन हुई और वह मौके से भाग गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रोहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अस्पताल से एक युवक के ज्वलनशील पदार्थ से जलने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही हैं।