फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना व अजीतमल चकबंदी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 27 Aug 2025 04:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग से कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में चकबंदी के शिकायती संदर्भों के निस्तारण में शिथिलता मिली।

शिकायतों के निस्तारण का संतुष्टि प्रतिशत शून्य पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चकबंदी अधिकारी बिधूना व अजीतमल से स्पष्टीकरण तलब किया।




गोवंश संरक्षण कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित स्थायी व अस्थायी गोआश्रय स्थलों का जिम्मेदारी के साथ नियमित निरीक्षण करें और मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। जिससे गोवंशों को छाया, चारा, दाना, पानी आदि समय से मिले और कोई भी गोवंश भूखा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों के बैठने के लिए सूखा स्थान व छाया सुनिश्चित हो। उन्होंने ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायत संदर्भों का स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण करें। जिससे कि जनपद की रैंकिंग में भी सुधार हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें