फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बैठक में पहुंचा एक्सपाइरी डेट का पानी, हड़कंप

Wed, 30 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम कैंप कार्यालय पर मंगलवार देर रात बैठक में उस समय हड़कंप मच गया जब पीने के लिए बाजार से मंगाया गया पानी एक्सपाइरी डेट का निकला।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पानी सप्लाई करने वाले गोदाम की जांच करने व एक्सपाइरी डेट का माल पाए जाने पर गोदाम सीज करने के आदेश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गोदाम सीज करने की कार्रवाई की।


डीएम माला श्रीवास्तव की चुनाव संबंधी बैठक में अधिकारियों को पानी का वितरण किया गया। इसी बीच किसी अधिकारी ने मिनरल वाटर के गिलास में पड़ी एक्सपाइरी डेट देखी तो मामला उछल गया।
विज्ञापन



डीएम ने मामले को गंभीरता लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे को इसकी जानकारी कर पानी विक्रेता एजेंसी पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।

 
इस पर रात में ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन ने पता करने के बाद यमुना रोड स्वर्ण चित्रलोक स्थित चड्ढा इंटरप्राइजेज पर पहुंचकर बिक्री के लिए कार्टून में रखे पानी के गिलास पर लिखी एक्सपाईरी डेट की जांच की।
विज्ञापन



अधिकारियों को पानी के गिलासों पर एक्सपाइरी डेट लिखी मिली। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने गोदाम सीज कर दिया।
दुबे ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में 190 कार्टून पानी के गिलास भरे पाए गए, इनमें प्रत्येक कार्टून में 24 गिलास भरे थे, जिनकी कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है। इनमें भरे पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं गोदाम को भी सीज कर दिया गया है। जिलाधिकारी को जानकारी दे दी गई है। बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें