फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपूर बिजली मिलने की उम्मीद होगी पूरी

Fri, 01 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में बिजली विभाग की नई सौगातें जिले के लोगों लिए रोशनी की किरण बनकर उभरेगी। जिले में निर्माणाधीन सबस्टेशनों के बनकर तैयार होने पर बिजली की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। इस नई उपलब्धि से बीते साल की कड़वाहट पूरी तरह से धुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 शासनस्तर से बिजली के क्षेत्र में विशेष कदम उठाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जहां 25 करोड़ की लागत से देवकली मंदिर के पास 132 केवीए बिजली सबस्टेशन का निर्माण तेजी से जारी है। तो वहीं, आधा दर्जन सब स्टेशनों और भी बन रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो शासन की की ओर से साल 2017 में जिले को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की योजना है।

इसके लिए आरएपीडीआरपी योजना के तहत जहां शहरी क्षेत्रों की ध्वस्त व जर्जर बिजली लाइनों को बदला गया है, तो वहीं, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता बढ़ाई गई है। ग्रामीणांचल के उपभोक्ताओं के लिए खासकर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सौ से ऊपर की आबादी वाले गांवों, मजरों को भी विद्युतीकरण से संतृप्त किया जा रहा है। ऐसे में साल 2016 बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत बनकर उभरेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणांचल में बिजली के क्षेत्र में उपलब्धि पर नजर डालें तो मुरादगंज क्षेत्र में स्वीकृत 33 केवीए बिजली केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस केंद्र के निर्मित हो जाने से क्षेत्र के सलैया, बखरिया, पुर्वा डोरी, सेंगनपुट्टा, तिलकपुर, नैबरपुर, ततारपुर, अलीपुर, जलूपुर, मिश्रीपुर, ऊंचा, सुरजनपुर, हैदरपुर, मिर्जापुर, उद्यमपुर, हीरापुर, चमरपुरा, शहबाजपुर, बेलाझाल, ब्यौरा नवलपुर, सतहाड़ी, हरसाय का पुरवा, किशनपुर, फतेहपुर, तालेपुर गांवों की बिजली समस्या दूर होगी।

जबकि जिले में बिजली की स्वीकृत योजनाओं के क्रम में औरैया डिवीजन में राजीव गांधी योजना के तहत बनाए जा रहे देवरपुर, त्यौवर लालपुर, अटसू, सेंगनपुट्ठा, नदूपुर, कुदरकोट, लहरापुर, भगौतीपुर बिजली केंद्रों का निर्माण पूरा हो जाने पर इन क्षेत्रों के लोगों की भी बिजली समस्या दूर होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें