फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधिशाषी अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप लगा मांगा सामूहिक स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता नेहा सिंह के खिलाफ शोषण का आरोप लगाकर खंड से संबंधित चार उपखंडों के चार एसडीओ और 10 जेई ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

सभी ने एक्सईएन के स्थानांतरण किए जाने की मांग की। कहा कि अन्यथा की दशा में दिबियापुर खंड के सभी कर्मियों को सामूहिक रूप से स्थानांतरित कर दिया जाए। इससे पहले असेनी स्थित कार्यालय का गेट बंद कर ठेके पर तैनात मीटर रीडर और लाइनमैनों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक को रूपपुर सहार, अछल्दा, बिधूना, दिबियापुर उपखंडों के अधिकारियों और कर्मियों ने एक पत्र लिखा। इसमें एसडीओ अनुराग पांडेय, एसडीओ बेला मनोज कुमार वर्मा, एसडीओ बिधूना उपेंद्र यादव, जेई विजय सिंह, जेई पीके राय, जेई राजेश कुमार, जेई अरुण वर्मा, जेई प्रदीप कुमार रवि, जेई नरेंद्र गौतम आदि ने अधिशासी अभियंता दिबियापुर नेहा सिंह पर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कई गंभीर आरोप लगाकर अधिशाषी अभियंता का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने की स्थिति में दिबियापुर खंड ने सभी कर्मियों का सामूहिक स्थानांतरण करने की गुहार लगाई। इससे पहले बिजली विभाग में ठेके पर तैनात मीटर रीडरों और लाइन मैनों ने विद्युत विभाग की अधिशासी अभियंता पर शोषण करने का आरोप लगाए।
सभी ने विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के असेनी स्थित कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की। हालांकि अंदर अपने कमरे में बैठी अधिशासी अभियंता नेहा सिंह ने जानकारी होने से इन्कार करते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। इधर, देर रात तकरीबन सवा 10 बजे के बाद कार्यालय के बाहर निकली अधिशासी अभियंता ने फोन पर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं अधिक्षण अभियंता ब्रज मोहन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें