आबकारी पुलिस की टीम ने खासकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के वाहनों को गहनता से जांचा। राज्य स्तर पर शराब के दामों में कमी को देखते हुए जिले में तस्करी कर लाई जाने वाली खेप निशाने पर रही। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा पर आबकारी पुलिस ने स्थाई चेकिंग प्वाइंट बनाने के लिए जगह को भी जांचा।
ट्रक व डंपर के डाला खुलवाकर गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने नाराजगी भी जाहिर की। आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रोजाना अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग प्रभावी रहेगी। शराब तस्करी न होने पाए इसे लेकर सभी उपाय अमल में लाए जाएंगे।
(संवाद)