फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की टेंशन दूर करेगी हेल्पलाइन

Fri, 24 Feb 2017 11:42 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं पर दबाव बढ़ गया है। इनकी समस्याओं के समाधान के लिए सीबीएसई ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर फोन कर छात्र छात्राएं परीक्षा से संबंधित समस्याओं का बेहतर समाधान ले सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षाएं नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ जाता है। इनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं। जिले में करीब एक दर्जन सीबीएसई स्कूल हैं। इस बार डीएवी पब्लिक स्कूल गेल गांव व सेंट जोसेफ स्कूल एनटीपीसी दिबियापुर को बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया है। परीक्षा की तैयारी में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए सीबीएसई ने  हेल्पलाइन जारी की है। इसके जरिए छात्र-छात्राएं पढ़ाई से संबंधित समाधान पा सकते हैं। सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक विशेषज्ञ समस्याओं का समाधान करेंगे।

ये है हेल्पलाइन नंबर
छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 1800118004 पर कॉल कर पढ़ाई से संबंधित प्रश्नों के जवाब व तैयारी के टिप्स ले सकते हैं। सीबीएसई के विशेषज्ञ सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ जाता है। इससे पढ़ाई बाधित होती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के टिप्स मिलेंगे।
विज्ञापन

डा. आनंद स्वरूप, प्रिंसिपल, डीएवी स्कूल गेल गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें