फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व सैनिकों ने झंडा दिवस मनाया

Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16- सैनिक निदेशालय की वार्षिक स्मारिका का विमोचन करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने राष्ट्रीय झंडा दिवस मनाया। इसमें डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम अविनाश मौर्य व सीडीओ संत कुमार को राष्ट्रीय झंडा का प्रतीक चिह्न लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने सैनिक निदेशालय की वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से डीएम को हीरक जयंती 1965 का एक प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर ने बताया कि झंडा दिवस मनाने की शुरुआत सात दिसंबर 1949 से शुरू हुई थी। सैनिक संघ के जिला महासचिव मनमोहन सिंह सेंगर ने बताया कि झंडा दिवस को सशस्त्र सेना सेवा झंडा दिवस भी कहा जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों ने अपनी स्वेच्छा से राष्ट्रीय झंडा कोष में धनराशि भी जमा की। कार्यक्रम में बीडी यादव, नरेंद्र सिंह सेंगर, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, राकेश कुमार दुबे, सोनेंदर सिंह राजावत, सुखबीर सिंह यादव व बीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें