फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 20 नवंबर से मुख्यालय और तहसीलों में होगा ईवीएम का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मतदाताओं को ईवीएम से मतदान प्रक्रिया समझाने और उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 20 नवंबर से ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन शुरू होगा। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चिह्नित ईवीएम मशीनों को रवाना किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए मतदाताओं का जागरूक होना आवश्यक है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से आमजन को मशीन की कार्यप्रणाली और मतदान करने का तरीका बताया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नए और युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराना है। इससे वे वास्तविक मतदान के समय बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अधिकारियों को प्रदर्शन केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें