दिबियापुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकालने पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिहारीपुर निवासी स्नेहलता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में औरैया, बिधूना के भटौली निवासी नरेंद्र वर्मा से हुआ था। वह पति के साथ गुजरात के राजकोट में रह रही थी।
आरोप है कि दहेज में अतिरिक्त तीन लाख रुपये और एक बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित कर15 जुलाई 2021 को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।
पीड़िता ने पति नरेंद्र, सास रानी, ननद दीना, ननदोई हरिशंकर, जेठ जितेंद्र वर्मा, जेठानी आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।