फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रामगढ़ को हराकर एवरग्रीन ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खेल विभाग की ओर से गुरुवार को तहसील परिसर बिधूना में जूनियर बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में रामगढ़ की टीम को हराकर एवरग्रीन क्रिकेट अकेडमी बिधूना की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


उप क्रीडा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि फाइनल मैच एवरग्रीन क्रिकेट अकेडमी बिधूना और रामगढ़ की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एवरग्रीन टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। एवरग्रीन टीम के खिलाड़ी शुभ ने 56, शिवांश व कुलदीप ने 19-19, सुधांशु ने 15 रनों को बनाकर विपक्षी टीम के साथ मजबूत स्कोर तैयार किया।
रामगढ़ की टीम के खिलाड़ी आशीष ने तीन, अजय ने दो व सागर ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रामगढ़ की टीम के खिलाड़ी 122 रनों पर ही ऑउट हो गए। रामगढ़ की ओर से शालू ने सर्वाधिक 44 रन, आशीष ने 37 रन बनाए। एवरग्रीन की ओर से सुधांशु ने सर्वाधिक चार, दीपक ने तीन, प्रबल ने एक विकेट प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द मैच सुधांशु रहे। इन्होंने चार विकेट के साथ 15 रनों का सहयोग प्रदान किया। समापन पर विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को भाजपा नेता आदर्श ठाकुर शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें