फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुई महिला के शव की शिनाख्त, अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयाना। यमुना नदी में रस्सी से बंधे मिले महिला के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शेरगढ़ घाट पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


जुहीखा पुल के पास राना सिंह के खेत के सामने शनिवार दोपहर करीब चार बजे यमुना नदी में महिला का शव उतराता मिला था। शव रस्सी से बंधा हुआ था। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया था। शव करीब छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। महिला ने हल्के लाल रंग का ब्लाउज और चुनरी पहन रखी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय में पहचान न होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। ऐसे में विसरा सुरक्षित किया गया है, महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें