फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीनियर में इटावा व सब जूनियर में औरैया ने जीता फाइनल

Thu, 21 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी 51 -ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी व अन्य। स्रोत : ​शिक्षक - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
दिबियापुर। रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के शिवजी स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें मंडल के चार जनपदों की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर व जूनियर में इटावा और सब जूनियर में औरैया की टीम विजेता बनीं। बुधवार को हुई इटावा व औरैया के बीच हुई प्रतियोगिता में औरैया की टीम ने 2-0 गोल से विजय हासिल की।
सब जूनियर में औरैया टीम के खिलाड़ी सचिन ने अपने पहले हाफ में पहला गोल किया। प्रिंस ने दूसरा गोल किया। औरैया की टीम ने 2-0 गोल से जीत लिया। सीनियर बालक वर्ग में इटावा और कानपुर नगर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें इटावा ने 2-0 गोल से मैच जीत लिया। कानपुर टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग का मैच औरैया और इटावा के बीच खेला गया। इसमें इटावा विजेता और औरैया उप विजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला कानपुर और इटावा के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम विजेता व इटावा उप विजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में कन्नौज और इटावा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कन्नौज विजेता और इटावा उप विजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। प्रतियोगिता का समापन जिला वित्त लेखा अधिकारी रवि शंकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। मेजबान विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

निर्णायक श्याम प्रकाश गुप्ता, अरविन्द कुमार गौतम, मुकुल यादव रहे। स्कोरर श्रीकृष्ण व टाइम कीपर दिलीप अवस्थी रहे। इस अवसर पर उदय प्रताप जादौन, होशियार सिंह राजपूत, रवि सेंगर, पवन नायक व सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें