फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इटावा की टीम ने सहार को पांच रनों से हराया

Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर सहार विकास खंड के गांव झबरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को इटावा व सहार टीम के बीच मुकाबला हुआ। सहार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इटावा की टीम ने 12 ओवरों में 129 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए सहार की टीम 125 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इटावा की टीम से मोनिस ने 49 रन व आलोक भदौरिया ने 26 रनों की पारी खेली। जिससे 12 ओवरों में 129 रन बने। सहार की ओर से आरिफ ने बल्लेबाजी करते हुए 20 रन देकर पांच विकेट झटके। दूसरी पारी में बल्लेेबाजी करने उतरी सहार टीम से आर्या ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं राजेश ने 13 रन बनाए। इसके बाद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 12 ओवर में 125 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह पांच रन से टीम को हार का सामना करना पड़ा। बेहतर बालिंग को लेकर सहार टीम के खिलाड़ी आरिफ को मैन आफ द मैच दिया गया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए ग्राउंड के आसपास दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें