फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चोरी में शामिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। बरबटपुर मंदिर से मूर्ति चोरी करने के एक और आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास एक कार मिली है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र की बबाइन चौकी प्रभारी देवी साहू वर्मा पुलिस बल के साथ रात में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग एक वैन से जुहीखा पुल के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पुल के पास से देवेंद्र उर्फ मोदी पुत्र गोविंद यादव निवासी करियावली थाना कैलिया, जिला जालौन को पकड़ लिया। उसके पास से एक वैन कार जप्त की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 19/20 जनवरी 2021 की रात को ग्राम बरबटपुर में मंदिर से नंदी की मूर्ति चोरी में शामिल था। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अब तक आठ चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें