फफूंद (औरैया)। बाइक सवारों ने विकलांग के रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सोमवार की देर शाम विकलांग राजेंद्र कुमार निवासी गांव दयाल नगर रिक्शे से घर जा रहे थे। रास्ते में दिबियापुर मार्ग पर स्थित राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के पास पीछे से बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इस दौरान विकलांग राजेंद्र के अलावा बाइक सवार पिंटू पुत्र सुघर सिंह, रिंकू पुत्र नंदराम निवासी गांव मोहद्दीपुर थाना तिर्वा जिला कन्नौज भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)