फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा चलने के साथ ही बढ़ी गलन

Sat, 17 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का जिले में शनिवार को भी असर रहा। सर्द हवा के साथ गलन बढ़ने से कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लगातार पांच दिनों से धूप न निकलने से शहर की व्यापारिक गतिविधियां पटरी से उतरी हुई हैं। सबसे अधिक परेशानी कामगार, मेहनकश मजदूरों को हो रही है।
विज्ञापन

 
इस सीजन की सर्दी में शनिवार का दिन भी ठंडा रहा।  सुबह से ही शीतलहर चलती रही और कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। समय के साथ कोहरा तो छट गया, लेकिन बदली आसमान को ढके रही। इससे पूरे दिन धूप न निकल सकी। धूप न निकलने से दोपहर में भी लोगों को ठिठुरन महसूस होती रही। देर शाम कड़ाके के सर्दी शुरू हो गई।
 
गलन बढ़ने व सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग समय से पहले ही रजाई और कंबलों में दुबक गए। ठंड से सबसे अधिक वृद्ध और कामगार मजदूर परेशान हैं। सर्दी में काम न मिलने की चिंता ने उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। सर्दी से व्यापारिक गतिविधियां असामान्य हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

 
हवाआें का दबाव बना हुआ है। आसमान में बदली छाई रहेगी। वहीं पहाड़ों की बर्फवारी से मैदानी इलाके और ठंडे होंगे। तीन-चार दिनों में जिले के तापमान में और गिरावट होगी। डा. संदीप कुमार, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें