गरीबों को शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए नगर पालिका ने शहर के कई चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, ईओ राधा तिवारी ने अलाव जलावाए। अध्यक्ष प्रतिनिध लालजी शुक्ला ने बताया कि ठंड के प्रकोप से बचने के शहरवासियों के लिए एक छोटी सी पहल की गई है।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों के साथ-साथ कई जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था नगर पालिका बोर्ड फंड के माध्यम से की जाएगी। शहर के सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, खानपुर चौराहा, तकिया चौराहा, तहसील चौराहा, दिबियापुर तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, सदर बाजार में अलाव की व्यवस्था की गई है।
अधिशासी अधिकारी राधा तिवारी ने कहा कि आज से लेकर लगातार बढ़ रही ठंड को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रमुख स्थानों की औचक जांच भी की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर अलाव न जलते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि कोई भी व्यक्ति ठंड की चपेट में आकर हताहत न हो।
इसलिए पालिका प्रशासन अलाव संबंधी व्यवस्था की विशेष निगरानी करेगा। इस मौके पर एसआई ओमकार सिंह, लल्ली तिवारी , सभासद विशाल, लकी अवस्थी, पी.पी सिंह, गौरव पोरवाल, लकी अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सर्दी के मौसम ने अपना रूख दिखाना शुरू कर दिया है। गलन से मंगलवार की सुबह से लोग परेशान दिखे। इधर डीएम माला श्रीवास्तव के आदेश पर नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर की ओर से चिंहित स्थानों पर अलाव जलवाए। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चक ने बताया कि अभी तिराहा अजीतमल, बाबरपुर, अस्पताल, सेंट्रल बैक आदि पांच स्थानों पर अलाव की शुरूआत की गई है। जल्द ही लकड़ी की व्यवस्था कर पूरे नगर में चिंहित स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।