फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों की हड़ताल के रुके विकास कार्य

Thu, 20 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते डिप्लोमा इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 24वें दिन जारी रही। इन्होंने जिला मुख्यालय के बाहर तिरंगा पायका स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन


  प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष  केएम अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों ने आज तक मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। यह हठधर्मिता है। अमर सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव से मुलाकात की है। उनसे मुख्यमंत्री को प्रदर्शन के बारे में बताकर जल्द निर्णय लिए जाने की मांग की गई। इससे कि विकास कार्य प्रभावित न हों। वहीं मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया कि ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में उपलब्ध धनराशि डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल के चलते खर्च नहीं हो पा रही है।

धरना प्रदर्शन का संचालन जयसिंह यादव ने किया। यहां सत्यवीर सिंह, अजीत कुशवाहा, सीके सचान, ललित वर्मा,  राम विलास, अमित कुमार, मान सिंह,  दिनेश तिवारी,  सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें