फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च से हड़ताल पर जाएंगे इंजीनियर

Sat, 27 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले चल रहे कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर इंजीनियरों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर आवाज बुलंद की। वहीं बैठक कर दो मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल के साथ-साथ मांगे पूरी न होने पर जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग पर आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर राम विलास ने कहा कि सभी डिप्लोमा इंजीनियर अब आर-पार की लड़ाई को तैयार रहें। इस दौरान एक्सईएन प्रेम सिंह के अनुपस्थित रहने पर पत्राचार कर 29 फरवरी को वार्ता करने पर सहमति बनी।

बैठक में इंजीनियर आरईएस धीरेंद्र दुबे ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से ग्रेड पे 4800 मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आवाहन किया। वहीं सभी डिप्लोमा इंजीनियरों से दो मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया।  इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष केएम अग्निहोत्री की घोषणा के क्रम में इंजीनियर विनोद कुमार कटियार को लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का जिलाध्यक्ष व इंजीनियर रामविलास को सर्व सम्मति से जनपद सचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में इंजीनियर विनोद कटियार, इंजीनियर संदीप कुमार मौर्य, इंजीनियर निरंजन वर्मा, इंजीनियर केके तिवारी, इंजीनियर विवेक राही, इंजीनियर नरेश कुमार त्यागी, इंजीनियर प्रयाग नरायण, इंजीनियर केपी सिंह, इंजीनियर अजय कुमार, इंजीनियर आशुतोष मिश्रा आदि इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें