फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऊर्जा मंत्री ने दिया बेहतर बिजली सप्लाई का भरोसा

Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- ऊर्जा मंत्री को प्रतीक चिह्न देते भाजपा नेता अभय सेंगर। स्रोत:कार्यकर्ता
विज्ञापन
बिधूना। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत का शुक्रवार को बिधूना तहसील क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बेहतर बिजली सप्लाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बिधूना के भगत सिंह चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने राज्य ऊर्जा मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किया। इसके बाद इटावा-औरैया डीसीडीएफ के अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर के आवास पर स्वागत हुआ। यहां अभय सिंह सेंगर ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद में बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। जिन क्षेत्रों में बैठकें हुई हैं, वहां बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है।
उन्होंने बताया कि औरैया जनपद में डीएम व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें विद्युत कटौती की समस्या प्रमुखता से उठाई जाएगी ताकि आम लोगों को बिजली कटौती से राहत मिल सके। उधर एरवाकटरा में भी कई जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, बंटूराव दिवाकर, नीरज चौहान, विकल सेंगर, अवधेश भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में 24, ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर बदले जाएं खराब ट्रांसफार्मर

औरैया। राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बदले जाने पर अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब होने पर ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर बदला जाए।

समीक्षा के दौरान जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में की जा रही विद्युत आपूर्ति व पीक आवर्स में विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। कहा कि कम कटौती की जाए। राज्य मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या अधिक है।
वहां पर समस्या के मूल कारण की पहचान करते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाए। राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया (व्हाट्सएप ग्रुप) के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। कटौती आदि की सूचना ग्रुप में अपलोड कर सभी जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाए। जनपद में प्रीपेड मीटर न लगाए जाएं।



बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने विधानसभा दिबियापुर के तहत करीब 40 गांवों में जनपद इटावा के भरथना फीडर से विद्युत आपूर्ति का प्रकरण रखते हुए जनपद के ही फीडर से विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या का निराकरण कराया जाए।
बैठक में डीएम बृजेश कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा सर्वेश कठेरिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, रिया शाक्य, एसपी अभिषेक भारती, सीडीओ राम कृपाल चौधरी, पीडी नेडा हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें