बिधूना (औरैया)। ग्राम बांधमऊ में ऊसर की भूमि पर अवैध रूप से काबिज केशव नगर सोसाइटी का नाम खारिज कर दिया गया है। तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच 18.128 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर ग्राम सभा का बोर्ड लगवा दिया है। एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अशोकपुरी सोसाइटी व केशव नगर सोसाइटी बांधमऊ फर्जी रूप से अंकित थी।
इसे राज्य सरकार के नाम अंकित करके दो जगह ग्राम सभा के बोर्ड लगवा दिए गए हैं। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक संदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार, अमर सिंह मौजूद रहें।