फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑनलाइन आयोजित होंगे रोजगार मेले

Mon, 17 Jun 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से लगने वाले रोजगार मेलों को अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए युवाओं को संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। कंपनी के अधिकारी संबंधित युवक से ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगे और रोजगार मुहैया कराएंगे। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण बेरोजगार युवक-युवतियों की संख्या 36, 797 है। अब विभाग रोजगार मेलों का आयोजन नहीं करेगा। सीधे ऑनलाइन ही मेलों का आयोजन होगा। संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन ही इंटरव्यू होगा और रोजगार मिलेगा।
इस संबंध में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निर्देशक ने जिला सेवायोजन अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देशित किया गया है कि सरकारी व निजी संस्थानों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मा इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेजों का एकीकृत संगम रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। संस्थानों को पंजीकरण के साथ ही प्लेसमेंट सेल भी बनानी होगी। इसमें उनके संस्थान में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों के विवरण की पुष्टि के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी और सेवायोजन कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से नियोजकों द्वारा ऑनलाइन और ऑफ लाइन कैंपस इंटरव्यू भी किए जा सकते है। एकीकृत पोर्टल पर अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी विकसित की गई है।



रोजगार संगम पोर्टल बेरोजगार और सेवायोजकों के लिए अच्छा पोर्टल है। इससे दोनों को मदद मिलेगी। रोजगार दिलाने व पंजीकरण में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।- आशीष शुभम चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें