फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 बच्चे मंडल और प्रदेश में दिखाएंगे दम

Mon, 17 Jun 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन की मंशा खेलों को बढ़ावा देने की है। अंडर 14 व 16 पर विशेष जोर है। जिले में एक मात्र स्टेडियम बढ़िन में एथलेटिक्स में नौनिहालों के हुनर को धार दी जा रही है। 30 बच्चों के समूह को एथलेटिक्स में महारत हासिल कराई जा रही है। जुलाई व अगस्त माह में मंडल व प्रदेश स्तर की होने जा रही प्रतियोगिताओं में जिले से यही बच्चे मेडल लेकर आएंगें।
विज्ञापन


एरवाकटरा के बढ़िन में साढ़े पांच करोड़ की लागत से स्पोर्टस स्टेडियम का निर्माण खेलकूद की दिशा में मील का पत्थर साबित होता नजर आ रहा है। यहां फिलहाल एथलेटिक्स में महज एक कोच अमेरिका सिंह यादव की तैनाती है। जिनके नेतृत्व में 30 बच्चों (18 लड़के व 12 लड़कियां) को एथलेटिक्स में निखारा जा रहा है। इन बच्चों को रोजाना सुबह दौड़ तो शाम को संबंधित वर्ग में प्रेक्टिस कराई जा रही है।



अलग-अलग तरह की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चलना आदि शामिल हैं। जुलाई माह में मंडल तो अगस्त में प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसे देखते हुए 30 बच्चों को तैयार किया जा रहा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एरवाकटरा में नवनिर्मित स्टेडियम के मैदान में आसपास क्षेत्र के इन बच्चों को चुना गया है। पिछले तीन माह से यह कवायद लगातार जारी है। वहीं अंतिम दौर में भीषण गर्मी के बीच सुबह पांच बजे तो शाम छह बजे के बाद प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन






बोले जिम्मेदार-

आगामी जुलाई व अगस्त में होने जा रहीं प्रतियोगिताओं में जिले के नौनिहाल अपना दमखम दिखाएंगें। 30 बच्चों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो चुका है। आयु वर्ग के अनुसार चयनित बच्चे अपनी विधा में बेहतर प्रदर्शन करने लगे हैं। कोच की निगरानी में यह कवायद चल रही है। - संजीव वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें