फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में क्यारी में गंदगी फैला रहे ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित एक शेल्टर होम में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी वहां क्यारी में गंदगी फैला रहे हैं। गेस्ट हाउस संचालक ने कर्मचारियों से सफाई में सहयोग की अपील की। उनके न मानने पर सीसीटीवी रिकार्डिंग अधिकारियों को देकर तैनात कर्मचारियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जालौन चौराहे के पास जालौन रोड पर रंग महल गेस्ट हाउस को शेल्टर होम बनाया गया। जहां बाहर से आने वाले प्रवासियों को ठहराया जा रहा है। प्रवासियों पर निगाह रखने के लिए वहां कर्मचारियों लगाए हैं।
गेस्ट हाउस संचालक गुड्डु सिंह ने एसडीएम सदर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सीसीटीवी की रिकार्डिंग दिखाते हुए बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गेस्टहाउस में लगी क्यारियों में गंदगी फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका के छह मोबाइल शौचालय भी गेस्ट हाउस में है। जिनका कर्मचारी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। एसडीएम सदर ने संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई में सहयोग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्हें चेतावनी दी है कि यदि दोबारा उनकी शिकायत संज्ञान में आई तो ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें