फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर जोर

Tue, 13 Jan 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16-सम्मेलन में बोलते प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक मुनीश त्रिपाठी व अन्य।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में हिंदू सेवा समिति ने विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर जोर दिया गया। समरसता महाभोज में एक समाज व एक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन का मूल अर्थ ही विश्व बंधुत्व है। यह धर्म पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। सम्मेलन में महिला वक्ताओं ने समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महंत रामप्रिय दास महाराज, डॉ. अजब सिंह यादव व कल्पना चौहान मुख्य वक्ता रहीं। इनके अतिरिक्त सुमन चतुर्वेदी, राघवेंद्र शुक्ला, कवि गोपाल पांडेय, मुनीश त्रिपाठी, विनोद यादव व अंशु तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के दौरान जयघोष, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप, गिरीश तिवारी, मयंक,अभय दुबे, श्यामू चक, डॉ. विवेक शर्मा, राघव मिश्रा, चंद्रकांती मिश्रा, रितु चंदेरिया, श्रद्धा मनु चौहान,आयुष, अनुराग पाल, अनूप यादव और नागेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

फोटो-16-सम्मेलन में बोलते प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक मुनीश त्रिपाठी व अन्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें