फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 18 साल के युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-204 में नए मतदाताओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पात्र व छूटे मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं व आगामी अर्हता तिथि के पात्रों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने, छूटी हुई महिलाओं को चिह्नित कर आवेदन कराने को कहा। विवाह के बाद स्थान बदलने वाली महिलाओं के नाम दर्ज करने व संशोधन प्रक्रिया आसान बनाने पर भी जोर दिया गया। दिव्यांगजनों व अन्य छूटे हुए नागरिकों तक पहुंचने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ब्रह्मानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें