फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध कटों को बंद कराने को चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में यातायात प्रभारी एसके तिवारी व इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी काली चरन ने सर्विस लेन पर अवैध कटों को बंद कराया। पुर्वा रहट से लेकर अनंतराम टोल प्लाजा तक के अवैध कट चिह्नित कर बंद कराए गए। पुलिस ने सर्विस लेन पर मरम्मत के लिए खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन खड़ा करके मरम्मत करने वालों को हिदायत भी दी।
यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान 48 वाहनों के चालान किए गए। विपरीत दिशा से आए लोगों के चालान काटे गए। जिले की सीमा से लेकर अनंतराम टोल प्लाजा तक लगभग 36 अवैध कट पर अवरोधक डालकर उन्हें बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें