फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीएड आवेदकों की शिक्षक बनने की परखी गई योग्यता

विज्ञापन
फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। भावी शिक्षकों की योग्यता परखने के लिए रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित हुई इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी छह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक आयोजित की गई जिसमें सामान्य ज्ञान और भाषा ज्ञान की परीक्षा हुई। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संपन्न हुई जिसमें अभिरुचि परीक्षण (एप्टीट्यूड टेस्ट) और विषय योग्यता से जुड़े सवाल पूछे गए।

बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही केंद्र पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य द्वार पर गहन तलाशी के साथ-साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति और चेहरे की पहचान (फेस रिकग्निशन) के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति मिली। मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन


पहली पाली में 290 और द्वितीय पाली में 289 आवेदक रहे अनुपस्थित
शहर के सीएसएसन महाविद्यालय, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीवेणी माधव बालिका पीठ इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 2,867 में 2,577 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 290 आवेदक अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 2,867 में 2,578 परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में 289 आवेदक अनुपस्थित रहे।

सवालों ने उलझाया, सामान्य ज्ञान रहा आसान-
शहर के आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के बाद आर्यन सिंह ने बताया कि उनके दोनों पेपर सही हुए हैं। प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक आने की उम्मीद है। प्रश्नों में निगेटिव मार्किंग थी इसलिए जिसमें संदेह था उन प्रश्नों को हल नहीं किया।

परीक्षा देने आई अनामिका ने बताया कि सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र काफी हद तक संतुलित और आसान रहा लेकिन दूसरी पाली में विषय योग्यता और तार्किक क्षमता (रीजनिंग) के कुछ सवालों ने काफी उलझाया। पेपर सही हुआ है।

बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाली वंशिका ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था न अधिक कठिन और न ही अधिक सरल। प्रश्नों को पढ़ने के बाद जवाब दिए। पेपर सही हुआ है। अच्छी रैंक आनी चाहिए।

सवायजपुर के अंशुल कुमार ने बताया कि पेपर सही रहा। कोई समस्या नहीं आई। जो तैयारी की थी उसी के अनुरूप सवाल थे। परीक्षा में बेहतर रैंक आने की उम्मीद है।

फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद

फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद

फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद

फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद

फोटो-10- अंशुल कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें