औरैया। सरकार की ओर से रोजमर्रा की चीजों समेत इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर भी छूट मिली है। एसी व एलईडी पर टैक्स की दरें 10 फीसद तक कम हो गईं हैं। इससे त्योहारी सीजन में इन आइटमों का कारोबार बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। इस छूट का व्यापारी भी स्वागत कर रहे हैं।
सोमवार से जीएसटी की दरों में कमी कर दी गई है। इससे आवश्यक वस्तुओं के दाम जहां नीचे आए हैं। वहीं, इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी रौनक लौट रही है। सरकार ने एयर कंडीशनर पर जीएसटी दरें 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद कर दी है। इससे 32 हजार कीमत वाली एसी की कीमत अब 26 हजार तक हो गई है। वहीं, 32 इंच व 43 इंच से बड़ी एलईडी टीवी के दाम भी 4 से 5 हजार तक कम हो गए हैं। इससे व्यापारियों में भी खुशी है। व्यापारियों का मानना है कि टैक्स में छूट से व्यापार में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि अन्य आइटमों पर छूट का फिलहाल कोई सर्कुलर नहीं आया है।
-
एसी, एलईडी टीवी की कीमतें हुईं कम
सरकार का कदम सराहनीय रहा है। जीएसटी दरें 10 फीसद तक कम कर देने से एसी, एलईडी टीवी व वॉशिंग मशीन की कीमतों में गिरावट हुई है। इससे अब लोग इनकी खरीदारी करने में दिक्कत महसूस नहीं करेंगे। उम्मीद है कि दीपावली पर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में धूम मचेगी। - रिंकू शुक्ला, न्यू शुक्ला इलेक्ट्रानिक्स
-
अब बढ़ेगी रौनक
सरकार ने आम आदमी की पहुंच तक एसी व एलईडी पहुंचाने का बढि़या इंतजाम किया है। इन आइटमों में 10 फीसद टैक्स घटाकर व्यापारी व आम जन को राहत पहुंचाई है। इसका लाभ त्योहार के सीजन में मिलने की पूरी उम्मीद है। बाजार में अब रौनक बढ़ेगी। अभी तक मंहगाई व जीएसटी 28 फीसद होने पर लोग इनकी खरीदारी से बच रहे थे। अजय प्रताप सिंह, अजय इलेक्ट्रानिक्स, दिबियापुर
फोटो-23एयूआरपी 27- इलेक्ट्रानिक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फोटो-23एयूआरपी 27- इलेक्ट्रानिक दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद