बिधूना। शुक्रवार की ही तर्ज पर बिधूना में शनिवार को भी दिन में 10 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। जर्जर तारों को बदलने के लिए सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक काम होगा। इस दौरान बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
पावर सब स्टेशन बिधूना के जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि शनिवार को बिधूना उपकेंद्र के तृतीय फीडर भरथना रोड पर डाक बंगला से लेकर टीवीएस एजेंसी तक बिजली के जर्जर तारों को बदला जाएगा।
बिजली विभाग के विभाग व ठेकेदारों की ओर से तार बदलने का काम शनिवार की सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक तक किया जाएगा। इस दौरान नवीन बस्ती, भरथना रोड, धनीपुरम काॅलोनी, नीलकंठ विहार काॅलोनी, पुष्प विहार काॅलोनी आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। (संवाद)