फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाॅल्ट से छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 28 Aug 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेला व कैथावा जाने वाली 33 हजार केवीए की लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे 20 गांवों में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। आपूर्ति ठप होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 5 बजे बेला, कैथावा, मल्हौसी, रायपुर, धरमंगदपुर, बांधमऊ, भवानी पुरवा, नुनारी, सिंहपुर, बराहार, जरावन, रायपुर, रूपपुर, अजीत पुरवा, तिलकपुर फार्म, अमृतपुर, कसहरी, शंकरपुर, नंदपुर समेत कैथावा व बेला उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिधूना से कैथावा आने वाली लाइन में तकनीकी खराबी आने से सुबह 5 बजे से बिजली सप्लाई बंद हो गई। कर्मचारियों ने लाइन को चेक कर तकनीकी खराबी दूर कर 6 घंटे बाद बिजली सप्लाई को चालू कर दिया है। (संवाद)
-
उमस से लोग रहे परेशान
गुरुवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसका असर राहगीरों व छात्रों पर देखने को मिला। कोचिंग, स्कूल या अन्य कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों ने सिर पर कपड़ा या रूमाल रखकर खुद को धूप से बचाने की कोशिश की। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें