फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, 35 गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
तार जोड़ते कर्मी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। औरैया-कन्नौज मार्ग पर सोमवार रात एक ट्रक जेसीबी से बचने के चक्कर में बिजली के पोलों में टक्कर मारता हुआ पलट गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से सैनिक नगर फीडर से जुड़े दिबियापुर के एक हिस्से समेत 35 गांवों की बिजली 14 घंटे गुल रही। हादसे में ट्रक चालक को चोट आई है।
विज्ञापन

सोमवार रात 10:45 बजे औरैया कन्नौज मार्ग पर मौरंग से भरा ट्रक बेला की ओर जा रहा था। रोड किनारे जेसीबी काम कर रही थी। जेसीबी के अचानक सड़क पर आने से बचने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली में पलट गया। ट्रक की टक्कर से सैनिक नगर फीडर के दो पोल टूट गए। इससे सैनिक नगर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिबियापुर के ककराही बाजार व भगवतीगंज फीडर की भी बिजली बंद हो गई।
सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद ककराही बाजार व भगवतीगंज फीडरों की बिजली शुरू कराई गई। लेकिन पोल व तार टूटे होने के कारण सैनिक नगर फीडर से जुड़े दिबियापुर के एक क्षेत्र समेत 35 गांवों की बिजली नहीं आई। मंगलवार सुबह पोलों को बदलकर तार ठीक किए गए। दोपहर लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। बिजली कर्मियों के अनुसार ट्रक का चालक भी चुटहिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें