फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सप्लाई मशीन में फॉल्ट से 60 गांव की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा बिधूना के बिजली उपकेंद्र पर बुधवार की सुबह पांच बजे अचानक बिजली सप्लाई मशीन में ब्लास्ट हो गया। जिससे मशीन जल गई। इससे कस्बा समेत इससे जुड़े 60 गांव की बिजली सप्लाई 14 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार की सुबह बिजली सप्लाई मशीन में अचानक फाल्ट होने से मशीन के सभी उपकरण जल गए। इससे तकनीकी खराबी आ जाने से विद्युत सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। इस पर बिजली अधिकारियों ने औरैया में तकनीकी इंजीनियर को जानकारी दी। जिस पर तकनीकी इंजीनियर के पहुंचने के बाद मशीन को सही करने का काम शुरू किया गया। शाम सात बजे तक मरम्मत का काम चलता रहा।
उपकेंद्र में मशीन खराब होने से कस्बा समेत 60 गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रही। इससे पसुआ के चिरुकुआ, लक्षीराम पुरवा, शाहूपुर, जुगराजपुर भाईपुर शिवपुर, सराय प्रथम, हमीरपुर, बमुरहा, शामपुर, राठगांव, लुधपुरा के लोग प्रभावित हुए। विद्युत उपकेंद्र बिधूना के जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि बिजली सप्लाई मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन को बदल दिया गया है। दूसरी मशीन लगाई गई है। देर शाम तक बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। मशीन बदलने को लेकर विद्युत सप्लाई बंद करनी पड़ी है। खराबी को दुरुस्त कर बिजली सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें