फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में भरा पानी, सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 04 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बारिश से बचाने को मशीनों में लगाई गईं पॉलिथीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कंचौसी में पानी भर जाने से सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। उपकेंद्र की मशीनों को नुकसान से बचाने के लिए कर्मचारियों ने इनको पॉलिथीन से ढक दिया है। यह भवन 2015 में बना था।  कर्मचारियों ने बताया कि 2015 में उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था। मगर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के चलते यह बिल्डिंग साल भर में ही दगा दे गई थी। पिछली साल बरसात में छत टपकने लगी थी। उस समय किसी तरह काम चलाया गया मगर साल भर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और बरसात में फिर वहीं समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद उपकेंद्र में पानी भर गया है। वहीं छत से लगातार पानी टपने से हालत और भी खराब हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि कंट्रोलर मशीनें भीग रही हैं। इससे मशीन के फुंकने का डर बना हुआ है। मशीनों को बचाने के लिए कर्मचारियों ने उन पर पॉलिथीन डाल दी है। कर्मचारियोें ने बिजली आपूर्ति  बंद करके अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 

वहीं उपकेंद्र का स्टाफ बरामदे में शरण लिए हुए है और ऐसी हालत में काम करने से मना कर दिया है। लाइनमैन शैलेंद्र ने बताया कि ऊपर से पानी गिरने से मशीन भीग रही है और कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार। अधिकारियों को सूचना दी है। उन्होंने मशीनों पॉलिथीन से ढकने का आदेश दिया है। जेई विवेक खरे ने बताया कि छत से पानी के आने की समस्या गंभीर है। ठेकेदार ने निर्माण में लापरवाही बरती है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें