फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तार बदलने के नाम पर हो रही बिजली कटौती, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। भीषण गर्मी में बिजली विभाग तार बदलने के नाम पर पूरे दिन कटौती कर रहा है। इससे कस्बे के लोग हीट वेव और पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और डीएम को पत्र भेजकर बिजली कटौती बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे की 30 हजार से अधिक आबादी और आसपास के 400 गांव को केशमपुर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। विभाग द्वारा 132 असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर आने वाले 33 केवी विद्युत लाइन को बदलने के लिए रविवार को शटडाउन लिया गया। इससे पूरे दिन लोग भीषण गर्मी के चलते परेशान हुए। तो वहीं पेयजल संकट से भी जूझे। तेज धूप और लू के कारण हो रही दिक्कतों के कारण स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनपने लगा है।
सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, अफजाल अंसारी, अखिलेश पाल ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर भीषण गर्मी में तार बदलने के नाम पर हो रही कटौती को बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

-

चुनाव से पूर्व भी बदले गए थे तार, पांच दिन ध्वस्त रही थी आपूर्ति

असेनी से केशमपुर आने वाली विद्युत लाइन के तार को बदलने का काम लोकसभा चुनाव से पूर्व भी किया गया था। तब भी पूरे दिन बिजली बंद रहती थी। रात में आते ही फाल्ट, ओवरलोडिंग, केबिल जलने का सिलसिला शुरू हो जाता था। इससे पांच दिन तक कस्बे की विद्युतापूर्ति बुरी तरह ध्वस्त हो गई थी। गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन का घेराव किया था। तब जाकर विभाग ने काम बंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें