फोटो-23- ट्रांसफार्मर समेत झुका बिजली को पोल। संवाद
अछल्दा। थानाक्षेत्र के रामपुर बोडेपुर गांव में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। हादसे में 16 केवीए की डीपी और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सुबह से ही गांव की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान रहे।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन गली किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर गिर पड़ा। खंभे पर गांव में आपूर्ति करने वाली 16 किलोवाट की डीपी भी लगी थी, जो क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने से पूरे गांव की बिजली गुल हो गई।
शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। क्षतिग्रस्त खंभे और डीपी की जांच की जा रही है। जल्द नया खंभा लगाकर बिजली बहाल कराई जाएगी। (संवाद)